Free Delivery on orders above ₹ 399
Order may be delayed due to excessive heat conditions.
Special Freebies with every Order

Blog

  • Home
सर्दियों में कम देखभाल में भी खिले-खिले रहेंगे ये 10 पौधे, जानें पूरी जानकारी

सर्दियों का मौसम आते ही बागवानी के शौकीन लोगों के मन में एक ही सवाल आता है – इस ठंड के मौसम में कौन से पौधे लगाएं, जो कम देखभाल में भी अच्छी तरह फूल दें, अगर आप भी सर्दियों के पौधे से जुड़ी जानकारी ढूंढ रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। इस लेख में हम आपको कम देखभाल वाले सर्दियों के पौधे यानी ऐसे 10 खूबसूरत फूलों वाले पौधों के बारे में बताएंगे, जो न सिर्फ आपके घर की खूबसूरती बढ़ाएंगे बल्कि सर्दी के मौसम में भी बिना ज्यादा मेहनत के खूब फूल देंगे।

अक्सर लोग सोचते हैं कि सर्दी के मौसम में फूलों वाले पौधों की देखभाल करना बहुत मुश्किल काम है, क्योंकि इस मौसम में तापमान गिर जाता है, धूप कम मिलती है और पाले की समस्या भी बढ़ जाती है। लेकिन सच यह है कि प्रकृति ने हमें ऐसे कई कम देखभाल वाले पौधे दिए हैं जो सर्दी के कठोर मौसम में भी बड़ी आसानी से खिल जाते हैं और अपनी खूबसूरती बनाए रखते हैं। चाहे आप बालकनी में गार्डन बनाना चाहते हों या घर के आंगन में रंग-बिरंगे फूल लाना चाहते हों, यह लेख आपकी हर जरूरत को पूरा करेगा।

सर्दियों के पौधे लगाने से पहले जरूरी बातें

इससे पहले कि हम सर्दी में लगाने वाले पौधे की लिस्ट पर आएं, यह जानना जरूरी है कि सर्दियों में फूलों वाले पौधे लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए:

  • सही समय पर पौधे को लगाएँ ताकि  पेड़ अच्छे से फूल दे सके  (अक्टूबर से दिसंबर के बीच)
  • मिट्टी की जल निकासी व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए
  • पौधों को सीधी ठंडी हवा और पाले से बचाना चाहिए
  • पानी की मात्रा गर्मियों की तुलना में कम रखें, क्योंकि सर्दी के मौसम में मिट्टी जल्दी नहीं सूखती हैं।
  • गमले या क्यारी की मिट्टी में जैविक खाद मिलाएं

अब बात करते हैं उन घर के लिए 10 सर्दियों के पौधे की, जो भारत में सर्दियों के मौसम के लिए कम देखभाल वाले पौधे साबित होते हैं और खूब फूल देते हैं।

घर के लिए 10 सर्दियों के फूलों वाले पौधे जो कम देखभाल में अच्छे से उगाए जा सकते हैं  – पूरी जानकारी

1.गेंदा (Marigold)
गेंदा (Marigold)

गेंदे का फूल भारतीय घरों में सबसे ज्यादा लगाया जाने वाला आसानी से उगने वाला सर्दियों का पौधा है। यह पौधा अच्छी जल निकासी वाली सामान्य और उपजाऊ मिट्टी में आसानी से उग सकता है। और इसे किसी खास देखभाल की जरूरत नहीं होती। इसके खूबसूरत पीले और नारंगी रंग के फूल त्योहारों में भी बहुत काम आते हैं। इनका उपयोग घरों की सजावट के लिए किया जाता हैं| आप नीचे लिखे अनुसार घर में इस तरह से इस पौधे की देखभाल कर सकते हैं।  

मिट्टी: सामान्य उपजाऊ मिट्टी, अच्छी जल निकासी वाली
पानी: नियमित हल्का पानी, हफ्ते में 3-4 बार
प्रकाश: पूरी दिन की धूप
पौधे का लगाने का समय: अक्टूबर से नवंबर

फूल खिलने का समय: दिसंबर से फरवरी

2. पैंसी (Pansy)

पैंसी जिसे हिन्दी मे बनफूल कहा जाता हैं, पर ज्यादातर जगह ओर नर्सरी मे इसको पैंसी के नाम से ही जाना जाता हैं ये  पौधा खूबसूरत फूल देने वाला पौधा है, जो सर्दियों में रंग-बिरंगे फूलों से घर के बगीचे को सजा देता है। यह पौधा ठंडे मौसम को बहुत पसंद करता है और इसके फूल बैंगनी, पीले, सफेद और नारंगी जैसे कई रंगों में मिलते हैं। आप घर में इस तरह से इस पौधे की देखभाल कर सकते हैं।  

मिट्टी: उपजाऊ, हल्की नम और जल निकासी वाली मिट्टी
पानी: मध्यम, मिट्टी सूखने पर ही पानी दें
प्रकाश: अच्छी धूप, हल्की छाया भी सहन करता है
पौधे का लगाने का समय: अक्टूबर से नवंबर
फूल खिलने का समय: जनवरी से मार्च

3. पेटूनिया (Petunia)

पेटूनिया अपने सुंदर और घने फूलों के लिए जाना जाता है। इसके फूलों का आकार तुरही (trumpet) जैसा आकर्षक होता है। पेटूनिया सफेद, गुलाबी, बैंगनी, लाल और नीले जैसे कई रंगों में मिलता है। यह सर्दियों में बिना ज्यादा देखभाल के उगने वाले पौधे में गिना जाता है, यह गमलों और हैंगिंग बास्केट दोनों में अच्छा लगता है।

मिट्टी: हल्की, उपजाऊ और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी
पानी: हल्का पानी, मिट्टी की ऊपरी सतह सूखने पर दें
प्रकाश: पूरी धूप जरूरी
पौधे का लगाने का समय: अक्टूबर से नवंबर
फूल खिलने का समय: दिसंबर से मार्च

4. गुलदाउदी (Chrysanthemum)

गुलदाउदी सर्दियों का एक खास फूल है, जो ठंड के मौसम में खिलने वाले पौधे में बहुत लोकप्रिय है। इसके फूल कई रंगों और आकारों में मिलते हैं। यह पौधा ठंडी जलवायु में बहुत अच्छे से बढ़ता है और इसे ज्यादा तापमान की आवश्यकता नहीं होती।

मिट्टी: उपजाऊ दोमट मिट्टी, अच्छी जल निकासी वाली
पानी: मध्यम, हफ्ते में 2-3 बार
प्रकाश: मध्यम से अच्छी धूप
पौधे का लगाने का समय: सितंबर से अक्टूबर

फूल खिलने का समय: नवंबर से जनवरी

5. गुलाब (Rose)
गुलाब (Rose)

गुलाब सर्दियों में सबसे अच्छे से खिलने वाला सर्दी का फूल वाला पोधा है। ठंड का मौसम गुलाब के फूलों के रंग और खुशबू दोनों को और निखार देता है। यह पौधा एक बार अच्छे से जड़ पकड़ ले तो सालों-साल फूल देता रहता है।

मिट्टी: उपजाऊ, जैविक खाद मिली हुई दोमट मिट्टी
पानी: हफ्ते में 2-3 बार, गहरा पानी
प्रकाश: भरपूर धूप, कम से कम 5-6 घंटे
पौधे का लगाने का समय: अक्टूबर से दिसंबर
फूल खिलने का समय: जनवरी से मार्च

6. डहेलिया (Dahlia)

डहेलिया अपने बड़े और घने फूलों के लिए जाना जाता है, जो कम देखभाल वाले सर्दियों के पौधों में गिना जाता है। इसके फूल कई परतों वाले और अलग-अलग रंगों में मिलते हैं, जो बगीचे की शोभा बढ़ा देते हैं।

मिट्टी: उपजाऊ, हल्की रेतीली और जल निकासी वाली मिट्टी
पानी: मध्यम, मिट्टी को हल्का नम रखें
प्रकाश: अच्छी धूप जरूरी
पौधे का लगाने का समय: अक्टूबर से नवंबर
फूल खिलने का समय: दिसंबर से फरवरी

7. वर्बेना (Verbena)

वर्बेना एक फैलने वाला पौधा है, जो जमीन को घने छोटे-छोटे फूलों से ढक देता है और कुछ जगहों पर इसे गलेंचा फूल भी कहते हैं। वर्बेना को बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती, लेकिन मिट्टी को पूरी तरह सूखने से बचाना चाहिए और गमलों व हैंगिंग बास्केट दोनों के लिए बढ़िया विकल्प है।

मिट्टी: हल्की, रेतीली और जल निकासी वाली मिट्टी
पानी: कम पानी, मिट्टी सूखने पर ही दें
प्रकाश: भरपूर धूप
पौधे का लगाने का समय: अक्टूबर से नवंबर
फूल खिलने का समय: दिसंबर से मार्च

8. स्वीट एलिसम (Sweet Alyssum)

स्वीट एलिसम एक छोटा लेकिन घना फूलों वाला पौधा है, जो जमीन या गमले के किनारों को छोटे-छोटे सफेद और बैंगनी फूलों से भर देता है। यह कम देखभाल वाले पौधे में सबसे सुंदर पौधा गिना जाता है। इसके छोटे फूलों में हल्की खुशबू भी होती है।, जो बहुत ज्यादा अच्छी होती हैं |

मिट्टी: हल्की, अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी
पानी: हल्का नियमित पानी
प्रकाश: अच्छी धूप
पौधे का लगाने का समय: अक्टूबर से नवंबर
फूल खिलने का समय: दिसंबर से फरवरी

9. शीतकालीन चमेली (Winter Jasmine)

शीतकालीन चमेली एक खूबसूरत बेल वाला पौधा है, जो सर्दियों में पीले रंग के छोटे-छोटे फूलों से पूरा भर जाता है। यह ठंड सहन करने वाला पौधा है और इसे दीवार, गेट या जाली का सहारा लेकर भी  उगाया जा सकता है।

मिट्टी: उपजाऊ, अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी
पानी: मध्यम, नियमित पानी
प्रकाश: अच्छी धूप से हल्की छाया दोनों सहन करता है
पौधे का लगाने का समय: सितंबर से अक्टूबर
फूल खिलने का समय: दिसंबर से फरवरी

10. पॉट मैरीगोल्ड (Calendula)

पॉट मैरीगोल्ड (कैलेंडुला) यानी गेंदे जैसा दिखने वाला यह फूल, जिसको ज्यादा प्रकाश की जरूरत नहीं होती है, की श्रेणी में भी आता है, क्योंकि यह हल्की धूप में भी अच्छे से खिल जाता है। इसके पीले-नारंगी फूल औषधीय गुणों से भी भरपूर होते हैं।

मिट्टी: सामान्य उपजाऊ, जल निकासी वाली मिट्टी
पानी: हल्का नियमित पानी
प्रकाश: कम से मध्यम धूप
पौधे का लगाने का समय: सितंबर से अक्टूबर
खिलने का समय: नवंबर से फरवरी

अगर आपके पास बड़ा बगीचा नहीं है, तो भी आप छत पर बागवानी करने के लिए सर्दियों के पौधे और बालकनी के लिए इन फूलों को आसानी से लगा सकते हैं।

मिट्टी और खाद का मिश्रण कैसे करें ताकि अच्छे से फूल आ सकें :

फूलों वाले पौधों के लिए सही मिट्टी का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण होता है। ज्यादातर कम देखभाल वाले सर्दियों के पौधों के लिए ऐसी मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है, जिसमें जल निकासी की व्यवस्था अच्छी हो, ताकि जड़ों में पानी जमा न हो।

  • सामान्य मिट्टी का मिश्रण: बगीचे की मिट्टी, कोकोपीट और वर्मीकम्पोस्ट को 2:1:1 के अनुपात में मिलाएं।
  • फूलों वाले पौधों के लिए: जैविक खाद और गोबर की खाद मिलाकर मिट्टी को उपजाऊ बनाएं, इससे फूल ज्यादा और बड़े आते हैं।
  • गुलाब, और डहेलिया जैसे पौधों के लिए: थोड़ी रेत मिलाकर मिट्टी को हल्का बनाएं ताकि जल निकासी अच्छी रहे।
  • हर 15-20 दिन में हल्की जैविक खाद और पोटाश डालना फूलों की गुणवत्ता के लिए फायदेमंद रहता है।

सर्दियों में पौधों से जुड़ी आम समस्याएं और उनके आसान समाधान:

समस्याकारणआसान समाधान
पत्तियों का पीला पड़नाज्यादा पानी देना या ठंडी हवा लगनापानी की मात्रा कम करें, पौधे को ठंडी हवा से बचाएं
फूलों की कलियां झड़नातापमान में अचानक बदलावपौधे को स्थिर तापमान वाली जगह पर रखें
पाला लगने से पत्तियां झुलसनारात में तापमान बहुत कम होनारात के समय पौधों को कपड़े या पॉलिथीन से ढकें
फफूंद या फंगस लगनानमी ज्यादा होना, हवा का सही प्रवाह न होनापानी कम दें, गमलों में जल निकासी छेद जरूर रखें
जड़ों का सड़नागमले में पानी का जमावअच्छी जल निकासी वाली मिट्टी और गमले का प्रयोग करें
कीड़ों का हमलाकमजोर पौधा, संक्रमण फैलनानीम के तेल का हल्का छिड़काव करें
फूल न आना या कम आनापोषक तत्वों की कमी, कम धूपसमय-समय पर जैविक खाद और पोटाश डालें, धूप वाली जगह पर रखें

सर्दियों में पौधों की देखभाल के कुछ आसान सुझाव बताए:

अगर आप जानना चाहते हैं कि कौन से पौधे कम देखभाल में सर्दी झेल लेते हैं, तो सही पौधे चुनने के साथ-साथ कुछ आसान टिप्स अपनाना भी जरूरी है:

  • सर्दियों में पौधों को सुबह के समय पानी देना बेहतर रहता है, ताकि दिन में मिट्टी सूख सके और रात में ठंड से जड़ें प्रभावित न हों।
  • दिन में जब भी हल्की धूप निकले, पौधों को उस जगह रखें जहां उन्हें कुछ घंटे धूप मिल सके।
  • रात के समय पौधों को पुराने कपड़े, बोरी या पॉलिथीन से ढक दें, खासकर जब तापमान बहुत कम हो।
  • समय-समय पर पौधों के मुरझाए हुए फूल तोड़ते रहें, इससे नए फूल जल्दी आते हैं।
  • समय-समय पर पौधों की सूखी और पीली पत्तियों को हटाते रहें, इससे पौधा स्वस्थ रहता है।
  • अगर पौधों पर कीड़े दिखें तो नीम के तेल जैसे प्राकृतिक कीटनाशक का इस्तेमाल करें।

कम देखभाल में पाएं खूबसूरत सर्दियों के फूल:

सर्दियों का मौसम अपने साथ ठंडक तो लाता ही है, लेकिन इसके साथ ही यह मौसम कई खूबसूरत और भारतीय सर्दियों में उगाने के लिए कम देखभाल वाले बेहतरीन पौधे उगाने का भी सुनहरा अवसर देता है। ऊपर बताए गए सभी 10 फूलों वाले पौधे न केवल कम देखभाल में अच्छे से खिलते हैं, बल्कि आपके घर, बालकनी या बगीचे की खूबसूरती को भी कई गुना बढ़ा देते हैं।

चाहे आप शुरुआती माली हों या अनुभवी बागवानी प्रेमी, इन कम देखभाल में अच्छे रहने वाले बेहतरीन सर्दियों के पौधों को अपनाकर आप बिना ज्यादा मेहनत किए भी अपने घर को रंग-बिरंगे फूलों से सजा सकते हैं। सही मिट्टी, सही समय पर पोधो का लगना , थोड़ा पानी और सही धूप – बस इतना ध्यान रखकर आप सर्दियों में भी अपने पौधों को स्वस्थ और खिला-खिला रख सकते हैं।

तो इस सर्दी अपने घर को इन आसान और खूबसूरत फूलों के पौधों से सजाना न भूलें, और प्रकृति की इस खूबसूरती का आनंद उठाएं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:

  1. सर्दी के मौसम में घर के लिए सबसे आसान फूलों वाले पौधे कौन से हैं?
    गेंदा, पैंसी, पिटूनिया और वर्बेना जैसे पौधे सर्दी के मौसम में घर के लिए सबसे आसान माने जाते हैं, क्योंकि इन्हें बहुत कम देखभाल में भी भरपूर फूल आते हैं।
  2. सर्दियों में फूलों के पौधे लगाने का सही समय क्या है?
    भारत के कई हिस्सों में सर्दियों के फूलों वाले पौधे लगाने का सही समय अक्टूबर से नवंबर के बीच रहता है। हालांकि, स्थानीय मौसम और तापमान के अनुसार सही समय थोड़ा अलग हो सकता है।
  1. सर्दियों में पौधों को कितनी बार पानी देना चाहिए?
    सर्दियों में पौधों को गर्मियों की तुलना में कम पानी की जरूरत होती है। पानी देने से पहले मिट्टी की ऊपरी सतह की नमी जांचें और मिट्टी सूखी लगे तभी पानी दें। ज्यादा पानी देने से जड़ें सड़ सकती हैं।
  1. सर्दियों में गमले में कौन से फूल आसानी से उगाए जा सकते हैं?
    गमले में गेंदा, पैंसी, पेटूनिया, गुलदाउदी, डहेलिया, वर्बेना, स्वीट एलिसम और कैलेंडुला जैसे फूल आसानी से उगाए जा सकते हैं। गमले में जल निकासी के लिए नीचे छेद जरूर होने चाहिए।
  2. सर्दियों में पौधों में फूल ज्यादा लाने के लिए क्या करें?
    पौधों को सही मात्रा में  धूप दें, जरूरत के अनुसार पानी दें और समय-समय पर जैविक खाद का इस्तेमाल करें। सूखे फूल और पीली पत्तियां हटाने से भी पौधे की वृद्धि और फूलों को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है।
Upjau Rewards
🌱 Welcome, Plant Lover!

Sign in to track orders, redeem rewards & get expert plant care.

Explore Collections
Need Help Choosing Plants? 🌿
Chat with Plant Expert